ग्लोबल ऑफशोर (Global Offshore) ने किया अधिग्रहण समझौता

ग्लोबल ऑफशोर सर्विसज (Global Offshore Services) ने एक समझौता किया है।

ग्लोबल ऑफशोर ने एंकर हैंडलिंग टग के साथ एक समुद्री जहाज (वेसल) के अधिग्रहण के लिए यह समझौता किया है। इस जहाज की आपूर्ति वित्तीय वर्ष 2015 की पहली तिमाही में की जानी है। 

कंपनी की यह खबर गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर शुक्रवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 1.27% की बढ़त के साथ 495.05 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2014)