सिकाल लॉजिस्टिक्स (Sical Logistics) ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी 100 करोड़ रुपये जुटायेगी।
कंपनी ने बताया है कि शुक्रवार को इसके निदेशक मंडल ने 100 करोड़ रुपये मूल्य के सुरक्षित गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने की मंजूरी दे दी है। कंपनी इन डिबेंचरों को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर जारी करेगी।
सिकाल लॉजिस्टिक्स का शेयर शुक्रवार को बीएसई में हल्की मजबूती के साथ खुलने के बाद 6.80 रुपये या 4.45% की बढ़त के साथ 159.65 रुपये पर बंद हुआ। कल कारोबार के दौरान यह 162.60 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 155.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 203.20 रुपये और निचला स्तर 114.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 जून 2016)