ए2जेड इन्फ्रा (A2Z Infra) को नेपाल के पश्चिमी क्षेत्र में बिजली वितरण नेटवर्क के विस्तार के लिए 1.35 करोड़ डॉलर (लगभग 90.82 करोड़ रुपये) का ठेका मिला है।
कंपनी को यह ठेका नेपाल सरकार की अधिनस्थ नेपाल विद्युत प्राधिकरण से वैश्विक निविदा के आधार पर मिला है।
ए2जेड इन्फ्रा का शेयर शुक्रवार को बीएसई में 0.50 रुपये या 1.59% की गिरावट के साथ 30.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 33.25 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और नीचे की ओर 30.70 रुपये तक गिरा। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 34.20 रुपये और निचला स्तर 12.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 जून 2016)