अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने बीएसई को बताया है कि कंपनी को 150 करोड़ रुपये मिले हैं।
कंपनी ने यह रकम 10 लाख रुपये प्रति अंकित मूल्य वाले 1,500 रेटेड, सूचीबद्ध, कर योग्य, सुरक्षित, प्रतिदेय और गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित कर के जुटायी है। कंपनी ने इन डिबेंचरों को प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर आवंटित किया है।
बीएसई में अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर शुक्रवार के 74.20 रुपये की तुलना में आज हल्की गिरावट के साथ 74.00 रुपये के स्तर पर खुला है। करीब सवा 10 बजे अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 1.25 रुपये या 1.68% की बढ़त के साथ 75.45 रुपये पर चल रहा है।