क्वालिटी (Kwality) की 300 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

क्वालिटी (Kwality) के निदेशक मंडल ने अपनी बैठक में 300 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दे दी है।

कंपनी 300 करोड़ रुपये में से 200 करोड़ रुपये अवधि ऋण और 100 करोड़ रुपये असूचीबद्ध गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी कर के जुटायेगी। इसके साथ ही आज कंपनी के शेयर में 3.50% से अधिक की मजबूत आयी है।
बीएसई में क्वालिटी का शेयर शुक्रवार के 105.05 रुपये की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 108.00 रुपये के स्तर पर खुला है। करीब पौने 11 बजे क्वालिटी का शेयर 3.95 रुपये या 3.76% की बढ़त के साथ 109.00 रुपये पर चल रहा है।