टाइगर लॉजिस्टिक्स इंडिया (Tiger Logistics India) ने कहा है कि इसने सिंगापुर में एक नयी सहायक कंपनी की शुरुआत की है।
कंपनी ने टाइगर लॉजिस्टिक्स नाम की कंपनी की शुरुआत व्यापार की गतिविधियों को समर्थन देने और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में विदेश बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए किया है। सिंगापुर में कंपनी के ग्राहकों का मौजूदा आधार मजबूत है, जिनसे यह प्रतिमाह 200 से अधिक कंटेनर लेकर ढोती है।
बीएसई में आज टाइगर लॉजिस्टिक्स का शेयर शानदार स्थिति में है। कंपनी का शेयर बुधवार के 169.95 रुपये के मुकाबले आज मजबूती के साथ 187.00 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे यह 12.05 रुपये या 7.09% की मजबूती के साथ 182.00 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 30 जून 2016)