खबरों के अनुसार संगम इंडिया (Sangam India) 10-15 नये स्टोर खोलने की योजना बना रही है।
कंपनी ये नये स्टोर मार्च 2017 तक टीयर I और टीयर II मेट्रो शहरों में खोलेगी। कंपनी इन स्टोरों में उत्पादों के 100 विशेष श्रेणियों को पेश करने की भी योजना बना रही है। संगम ने अभी तक 700 मल्टी ब्रांड आउटलेट नियुक्त किये हैं, जिन्हें इस वित्त वर्ष के अंत तक 1,000 पहुँचाने का इरादा है।
बीएसई में संगम इंडिया का शेयर सोमवार के 274.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 277.00 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 10 बजे यह 2.05 रुपये या 0.75% की बढ़त के साथ 276.30 रुपये पर है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में इसने 324.00 रुपये के उच्च स्तर को छुआ है, जबकि समान अवधि में यह 163.60 रुपये के निचले स्तर तक लुढ़का है। (शेयर मंथन, 05 जुलाई 2016)