नीला इन्फ्रास्ट्रक्चर को ठेका मिला है।
कंपनी को पीपीपी के आधार पर स्लम पुनर्वास और पुनर्विकास के लिए अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन से ऑर्डर मिला है। इस परियोजना का कुल क्षेत्रफल 4166 वर्ग मीटर है और कुल लागत लगभग 6.80 करोड़ रुपये है, जिसे 18 महीने में पूरा किया जायेगा। इसके लिए नीला इन्फ्रास्ट्रक्चर द्वारा लगभग 1.01 करोड़ रुपये के प्रीमियम का भुगतान करने पर शेष 2793 वर्ग मीटर खाली जमीन प्राप्त होगी। बीएसई में शुक्रवार को नीला इन्फ्रा के शेयर 0.24 रुपये या 1.79% की बढ़त के साथ खुला। कारोबार के दौरान यह शेयर 13.87 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 12.90 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2016)