एसआरएफ (SRF) की सालाना आम बैठक 08 अगस्त को होगी।
कंपनी इस बैठक में अपने शेयरधारकों से 2,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए उनकी मंजूरी लेगी। कंपनी यह रकम गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों से जुटायेगी, जिन्हें प्राइवेट प्लेस्मेंट आधार पर जारी किया जायेगा।
बीएसई में एसआरएफ का शेयर शुक्रवार के 1,341.15 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली गिरावट के साथ 1,340.00 रुपये पर खुला है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में एसआरएफ के शेयर का उच्च स्तर 1,495.55 रुपये और निचला स्तर 1,019.00 रुपये रहा है। पिछले एक सप्ताह में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 1,436.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2016)