इंडियन बैंक (Indian Bank) के शेयर में आज 10% की उछाल आयी।
आज बीएसई और एनएसई में मिला कर बैंक के 97,93,381 शेयरों में कारोबार हुआ है। इससे पहले बैंक को इसके निदेशक मंडल ने बॉंड के जरिये 1,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी थी।
आज बीएसई में इंडियन बैंक का शेयर बुधवार के 179.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 181.40 रुपये पर खुला और 214.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। दूसरी ओर आज इसका निचला स्तर 179.00 रुपये रहा। अंत में इंडियन बैंक का शेयर 18.40 रुपये या 10.24% की बढ़त के साथ 198.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 अगस्त 2016)