वित्त वर्ष 2015-16 की पहली के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में ओरेकल फाइनेंशियल (Oracle Financial) का लाभ घटा और आमदनी में बढ़त हुई है।
कंपनी का लाभ 139.14 करोड़ रुपये घट कर 129.49 करोड़ रुपये रह गया, जबकि इसकी कुल आमदनी 887.27 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,010.32 करोड़ रुपये हो गयी। इस प्रकार सालाना आधार पर कंपनी के लाभ में 6.93% की गिरावट और आमदनी में 13.86% की बढ़त हुई है।
शुक्रवार को बीएसई में ओरेकल फाइनेंशियल का शेयर 18.80 रुपये या 0.51% की मामूली बढ़त के साथ 3,713.35 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों में जेट एयरवेज का शेयर 4,446.60 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 3,106.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2016)