वी-गार्ड इंडस्ट्रीज इक्विटी शेयरों का उप-विभाजन करेगी।
कंपनी ने शेयरों के विभाजन के लिए 31 अगस्त 2016 रिकॉर्ड डेट तय की है। बीएसई में वी-गार्ड इंडस्ट्रीज के शेयर आज शुक्रवार को बढ़त के साथ 1,777 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 1,794.80 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 1,753.90 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 2.33 बजे कंपनी के शेयर 20.40 रुपये या 1.17% की तेजी के साथ 1,771 पर चल रहा है। आज यह 1,794.80 रुपये तक ऊपर चढ़ा जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर भी है। 12 फरवरी 2016 को यह शेयर 786.60 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। (शेयर मंथन, 19 अगस्त 2016)