स्पाइस मोबिलिटी (Spice Mobility) की सहायक कंपनी स्पाइस ऑनलाइन एक विदेशी कंपनी को शेयर आवंटित किये हैं।
कंपनी ने चीन की बीजिंग टेलिकॉम की सिंगापुर में स्थित पूर्ण सहायक कंपनी न्यू आइडिया इंवेस्टमेंट को शेयर आवंटित किये हैं। इसके साथ ही न्यू आइडिया इंवेस्टमेंट की स्पाइस ऑनलाइन में हिस्सेदारी बढ़ कर 49% हो गयी है।
बीएसई में शुक्रवार को स्पाइस मोबाइलिटी का शेयर 0.10 रुपये या 0.63% की कमजोरी के साथ 15.90 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 35.60 रुपये और निचला स्तर 11.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2016)