आईएलऐंडएफएस इंजीनियरिंग (IL&FS Engineering) को मिला ठेका, शेयर 3.37% चढ़े

बीएसई में आईएलऐंडएफएस इंजीनियरिंग के शेयर में तेजी का रुख है।

कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी को पाइप लाइन बिछाने के लिए 173.13 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। आज आईएलऐंडएफस इंजीनियरिंग के शेयर बढ़त के साथ 58.70 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 11.02 बजे कंपनी के शेयर 1.90 रुपये या 3.37% की बढ़त के साथ 58.25 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 682.73 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 200 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2016)