इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) ने "जीत का हल्ला" नाम से एक अभियान शुरू किया है।
बैंक ने यह अभियान पैरा चैम्पियन प्रोग्राम के तहत गोस्पोर्ट्स फाउंडेशन का साथ मिल कर पैरा-एथलीटों को समर्थन देने के लिए शुरू किया है। इस अभियान के जरिये बैंक पैरा-एथलीटों के देश के लिए किये गये योगदान को प्रकाश में लाना चाहता है।
बीएसई में शुक्रवार को इंडसइंड बैंक का शेयर 5.60 रुपये या 0.46% की हल्की कमजोरी के साथ 1,214.00 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 1,255.30 रुपये और निचला स्तर 799.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 सितंबर 2016)