ठेका मिलने के बाद बीएसई में ईस्टर्न ट्रेड्स के शेयर में शानदार बढ़त देखने को मिल रही है।
कंपनी केरल राज्य सड़क परिवहन को उनके वार्षिक टायर रीट्रीडिंग आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 540 एमटी टायर रीट्रीडिंग सामग्री की आपूर्ति करेगी। कंपनी को यह ठेका लगातार तीसरी बार मिल रहा है। बीएसई में ईस्टर्न ट्रेड्स के शेयर आज बुधवार को 145.50 रुपये पर खुले। कारोबार को दौरान यह शेयर 157.95 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 145.50 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1 बजे कंपनी के शेयर 11.15 रुपये या 7.92% की मजबूती के साथ 152 रुपये पर चल रहा है। 12 जुलाई 2016 को यह शेयर 259 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। 6 अक्टूबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 56.50 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 05 अक्टूबर 2016)