ओरिएंटल बैंक (Oriental Bank) ने एमसीएलआर में संशोधन किया है।
बैंक ने रात भर के लिए 9.10%, एक महीने के लिए 9.20% और तीन महीनों के लिए 9.25% एमसीएलआर कर दी है। इसके अलावा बैंक की एमसीएलआर 6 महीनों के लिए 9.30% और एक साल की अवधि के लिए 9.40% होगी। ओरिएंटल बैंक की ये नयी दरें 10 अक्तूबर से प्रभाव में आयेंगी।
बीएसई में ओरिएंटल बैंक का शेयर गुरुवार के 128.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 128.35 रुपये पर खुला, जो इसका निचला स्तर भी रहा है। दूसरी ओर बैंक का शेयर 130.70 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 1.30 बजे ओरिएंटल बैंक का शेयर 0.35 रुपये या 0.27% की बढ़त के साथ 129.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 अक्तूबर 2016)