आज नीला इन्फ्रास्ट्रक्चर (Nila Infrastructure) के शेयर में 14.61% की बढ़त आयी।
नीला इन्फ्रास्ट्रक्चर को अदानी पोर्ट्स से अहमदाबाद के एसजी हाईवे स्थित अदानी शांतिग्राम में पीएमसी ऑफिस बिल्डिंग के निर्माण के लिए 43.51 करोड़ रुपये का ईपीसी ठेका मिला है। कंपनी को इसे 390 दिनों के अंदर पूरा करना है। इस ठेके की खबर से ही कंपनी के शेयर में जोरदार उछाल आयी।
बीएसई में नीला इन्फ्रास्ट्रक्चर का शेयर गुरुवार के 13.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 13.79 रुपये पर खुला। कंपनी का शेयर करीब पौने 2 बजे तक कंपनी का शेयर मामूली बढ़त के साथ चलता रहा मगर इसके बाद इसमें मजबूती आयी। कारोबार के अंत में नीला इन्फ्रास्ट्रक्चर का शेयर 1.98 रुपये या 14.61% की मजबूती के साथ 15.53 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 अक्तूबर 2016)