एलएमएल (LML) शुरू करेगी तिपहिया वाहनों का उत्पादन

एलएमएल (LML) ने सूचित किया है कि कंपनी तिपहिया वाहनों का उत्पादन शुरू करेगी।

कंपनी अक्टूबर 2016 के अंत के आसपास अपने लाइट कार्गो 3-व्हीलर वाहन के ट्रायल उत्पादन शुरु करने की योजना बना रही है।
कल एलएमएल के शेयर में जोरदार उछाल आयी थी। बीएसई में शुक्रवार को एलएमएल का शेयर 1.67 रुपये या 19.60% की शानदार मजबूती के साथ 10.19 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 11.24 रुपये और निचला स्तर 6.26 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 अक्तूबर 2016)