आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) ने बीएसई को 1,500 करोड़ रुपये जुटाने के निर्णय की जानकारी दी है।
कंपनी 13 दिसंबर 2016 को 1,500 करोड़ रुपये के 7.57% कूपन/ब्याज दर वाले असुरक्षित, प्रतिदेय, गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करेगी। 5 साल की परिपक्वता अवधि वाले इन डिबेंचरों को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर जारी किया जायेगा।
शुक्रवार को बीएसई में आइडिया सेल्युलर का शेयर कारोबार के अंत में 0.40 रुपये या 0.52% की मजबूती के साथ 76.80 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 144.75 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा है, जबकि 66.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2016)