वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में आयशर मोटर्स (Eicher Motors) के मुनाफे में 64.87% की बढ़त हुई है।
कंपनी का मुनाफा 252.40 करोड़ रुपये से बढ़ कर 415.19 करोड़ रुपये रहा। साथ ही इसकी आमदनी 1,452.06 करोड़ रुपये से 42.57% बढ़ कर 2,070.25 करोड़ रुपये हो गयी। बेहतर तिमाही का सकारात्मक असर कंपनी के शेयर पर भी पड़ा है।
बीएसई में आयशर मोटर्स का शेयर मंगलवार के 23,037.45 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 23,216.70 रुपये पर खुला और 23,967.30 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 3 बजे आयशर मोटर्स का शेयर 872.55 रुपये या 3.79% की बढ़त के साथ 23,910.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2017)