वार्षिक आधार पर हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की जनवरी बिक्री में 13.53% की गिरावट आयी है।
विश्व की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो ने जनवरी 2017 में कुल 4,87,088 वाहन बेचे। इसके मुकाबले कंपनी ने जनवरी 2016 में 5,63,348 वाहनों की बिक्री की थी। वर्तमान में हीरो मोटोकॉर्प एशिया, अफ्रीका, दक्षिणी और केंद्रीय अमेरिका के 35 देशों में कार्यरत है।
बीएसई में हीरो मोटोकॉर्प का शेयर बुधवार के 3,284.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 3,269.80 रुपये पर खुला है। करीब 10.40 बजे हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में 27.10 रुपये या 0.83% की कमजोरी के साथ 3,257.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2017)