गुरुवार को टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) के निदेशक मंडल ने अपनी बैठक में 565 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दे दी।
कंपनी इसमें 270 करोड़ रुपये का निवेश अत्याधुनिक और जैव प्रौद्योगिकी इकाई के लिए करेगी, जिसे आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में स्थापित किया जायेगा। इस इकाई में अत्याधुनिक स्वास्थ्य लाभ हेतू घुलनशील फाइबर आहार का उत्पादन किया जायेगा। इसके अलावा 295 करोड़ रुपये की लागत से गुजरात में अधिक विसर्जित उपजी सिलिका के उत्पादन के लिए संयंत्र स्थापित किया जायेगा।
बीएसई में गुरुवार के 568.45 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज टाटा केमिकल्स का शेयर बढ़त के साथ 575.70 रुपये पर खुला। हरे निशान पर रहते हुए करीब 12.10 बजे कंपनी का शेयर 2.55 रुपये या 0.45% की बढ़त के साथ 571.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2017)