मैग्मा फिनकॉर्प (Magma Fincorp) 2,000 करोड़ रुपये जुटायेगी।
कंपनी यह रकम गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करके जुटायेगी, जिसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी ली जायेगी।
बीएसई में मैग्मा फिनकॉर्प का शेयर बुधवार को 98.05 रुपये पर बंद होकर आज हल्की बढ़त के साथ 98.40 रुपये पर खुला और 98.55 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 3 बजे यह सपाट 98.05 रुपये पर ही चल रहा है। इसके अलावा मैग्मा फिनकॉर्प का शेयर पिछले 52 हफ्तों में 125.80 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और नीचे की ओर 73.25 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 16 फरवरी 2017)