अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals) के निदेशक मंडल की बैठक 07 मार्च को होगी।
उस बैठक में 200 करोड़ रुपये मूल्य के गैर-परिवर्तनीय डिबेंतर जारी करने पर विचार किया जायेगा।
बीएसई में अपोलो हॉस्पिटल्स का शेयर शुक्रवार के 4,230.25 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 4,284.00 रुपये पर खुला है। करीब 9.50 बजे यह 125.20 रुपये या 2.96% की मजबूती के साथ 4,355.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 मार्च 2017)