पावर ग्रिड (Power Grid) 5 परियोजनाओं में कुल 1,197 करोड़ रुपये निवेश करेगी।
इनमें रेलवे, बस रिएक्टर और ऊर्जा आपूर्ति से संबंधित योजनाएँ शामिल हैं।
बीएसई में पावर ग्रिड का शेयर 192.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 198.00 रुपये पर खुल कर करीब 10.20 बजे 1.05 रुपये या 0.55% की बढ़त के साथ 193.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 मार्च 2017)