बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के शेयर में आज 3% से अधिक की मजबूती आयी है।
कंपनी के निदेशक मंडल ने 500 करोड़ रुपये के ग्रीन-शू ऑप्शन के साथ 500 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने की मंजूरी दी।
बीएसई में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर मंगलवार को 161.05 रुपये पर बंद स्तर होकर आज बढ़त के साथ 161.45 रुपये पर खुला और 167.70 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 1 बजे कंपनी का शेयर 4.95 रुपये या 3.07% की बढ़त के साथ 166.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 मार्च 2017)