भारती एयरटेल (Bharti Airtel) 40 करोड़ शेयरों की बिक्री या हस्तांतरण करेगी।
कंपनी भारती इन्फ्राटेल के इन शेयरों को इकाई या निवेशकों को बेचेगी, जिससे एयरटेल के पास इसकी 50.33% हिस्सेदारी बचेगी।
बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर बुधवार के 363.15 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 365.20 रुपये पर खुला, मगर शुरुआती कारोबार में ही लाल निशान पर पहुँच गया। करीब 11.20 बजे कंपनी का शेयर 2.25 रुपये या 0.62% की गिरावट के साथ 360.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 मार्च 2017)