आज स्मार्टलिंक नेटवर्क (Smartlink Network) के शेयर में 12% से अधिक की मजबूती आयी है।
कंपनी डिजिसॉल सिस्टम्स द्वारा जारी किये गये इसके 1 करोड़ शेयरों शेयर अधिग्रहित करेगी। इस सौदे का सकारात्मक असर कंपनी के शेयर पर पड़ा है।
बीएसई में स्मार्टलिंक नेटवर्क का शेयर 93.75 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 96.70 पर खुला। 111.95 रुपये तक चढ़ने के बाद करीब 2.30 बजे कंपनी का शेयर 11.55 रुपये या 12.32% की बढ़त के साथ 105.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 मार्च 2017)