श्रीराम ट्रांसपोर्ट (Shriram Transport) ने 600 करोड़ रुपये की धनराशि जुटायी है।
कंपनी ने यह धनराशि 10 लाख रुपये प्रति वाले गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित करके जुटायी है, जिन पर 8.10% की ब्याज दर है। 5 वर्ष अवधि वाले इन डिबेंचरों को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर आवंटित किया गया है।
बीएसई में श्रीराम ट्रांसपोर्ट का शेयर गुरुवार के 1,031.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 1,044.95 रुपये पर खुला। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 5.70 रुपये या 0.55% की गिरावट के साथ 1,026.05 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 मार्च 2017)