कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) ने मनीप्लांट रुपेय इटंरनेशनल प्लेटिनम डेबिट कार्ड लॉन्च किया है।
इसका इस्तेमाल घरेलु और विश्व स्तर पर किया जा सकता है। इस कार्ड पर नकद निकासी सीमा प्रति दिन 75,000 रुपये और खरीदारी की सीमा प्रति दिन 2 लाख रुपये की है।
बीएसई में शुक्रवार को कर्नाटक बैंक का शेयर 0.70 रुपये या 0.51% की मामूली बढ़त के साथ 138.85 रुपये पर बंद हुआ। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 143.35 रुपये और निचला स्तर 80.18 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 मार्च 2017)