खबरों के अनुसार हिंदुस्तान जिंक (HIndustan Zinc) 425 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
कंपनी यह निवेश अगले साल तक 85 मेगावाट की सौर परियोजनाओं के लिए करेगी।
बीएसई में हिंदुस्तान जिंक का शेयर 322.85 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज बढ़त के साथ 325.10 रुपये पर खुला है। शुरुआती कारोबार में यह 1.30 रुपये या 0.40% की बढ़त के साथ 324.15 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 27 मार्च 2017)