डेन नेटवर्क्स (Den Networks) को शेयरधारकों और लेनदारों की सहमति मिल गयी है।
कंपनी को ब्रॉडबैंड डिमर्जर स्कीम के लिए मंजूरी प्राप्त हुई है।
बीएसई में डेन नेटवर्क्स का शेयर 80.85 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज बढ़त के साथ 83.00 रुपये पर खुला है। करीब 10.35 बजे यह 1.10 रुपये या 1.36% की मजबूती के साथ 81.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 मार्च 2017)