दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) को 3,269 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।
कंपनी को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने महाराष्ट्र में तीन सड़क परियोजनाओँ के लिए यह ठेके दिये।
बीएसई में दिलीप बिल्डकॉन का शेयर 341.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 346.00 रुपये पर खुला है। करीब पौने 10 बजे कंपनी का शेयर 8.70 रुपये या 2.55% की बढ़त के साथ 350.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 30 मार्च 2017)