गोदरेज कंज्यूमर (Godrej Consumer) ने इसलिए निर्धारित की रिकॉर्ड तिथि

गोदरेज कंज्यूमर (Godrej Consumer) ने 17 मई को बतौर रिकॉर्ड तिथि निर्धारित किया है।

कंपनी ने इस दिन को चौथे अंतरिम लाभांश का भुगतान करने के लिए तय किया है।
बीएसई में गोदरेज कंज्यूमर का शेयर 1,670.00 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज बढ़त के साथ 1,678.60 रुपये पर खुला और 1,707.00 रुपये के उच्च स्तर तक ऊपर चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 24.15 रुपये या 1.45% की मजबूती के साथ 1,694.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2017)