उजास एनर्जी (Ujaas Energy) को मिला ऊर्जा संयंत्र का ठेका

उजास एनर्जी (Ujaas Energy) को आरआरईसीएल से ठेका मिला है।

कंपनी को 850 केडब्ल्यूपी ग्रिड से जुड़े सौर ऊर्जा संयंत्र के डिजाइन, आपूर्ति और स्थापना के लिए यह ठेका प्राप्त हुआ है।
बीएसई में उजास एनर्जी का शेयर सोमवार को 1.60 रुपये या 4.74% की मजबूती के साथ 35.35 रुपये पर बंद हुआ। दूसरी ओर इसके 52 हफ्तों का शिखर 52.25 रुपये और निचला स्तर 19.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2017)