टीवीएस मोटर (TVS Motor) की कुल बिक्री में 10% की वृद्धि

मार्च 2016 की तुलना में 2017 की समान अवधि में टीवीएस मोटर (TVS Motor) की बिक्री में 10% बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी ने 2,32,517 इकाई के मुकाबले 2,56,341 इकाई बेचीं। कंपनी ने दोपहिया वाहनों में 2,26,643 इकाई से 10.7% अधिक 2,50,979 इकाई और 31,121 इकाई की तुलना में 23.6% अधिक 38,462 इकाइयों का निर्यात किया।
बीएसई में टीवीएस मोटर का शेयर सोमवार को 3.60 रुपये या 0.83% की मजबूती के साथ 435.20 रुपये पर बंद हुआ। दूसरी ओर इसके 52 हफ्तों का शिखर 444.80 रुपये और निचला स्तर 277.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2017)