एनएमडीसी (NMDC) ने लौह अयस्क की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।
कंपनी ने लम्प अयस्क के लिए 2,425 रुपये प्रति डब्ल्यूएमटी और फाइंस के लिए 2,185 रुपये प्रति डब्ल्यूएमटी के दाम ही जारी रखे हैं।
बीएसई में एनएमडीसी का शेयर सोमवार को 0.50 रुपये या 0.38% की बढ़त के साथ 133.60 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा कंपनी के शेयर का 52 हफ्तों का उच्च स्तर 152.50 रुपये और निचला स्तर 85.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2017)