नीला इन्फ्रा (Nila Infra) को मिला ठेका, शेयर चढ़ा

नीला इन्फ्रा (Nila Infra) को 15.57 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

इसके तहत कंपनी को अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के लिए डीके पटेल हॉल का निर्माण करना है।
बीएसई में नीला इन्फ्रा का शेयर 17.25 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज बढ़त के साथ 17.60 रुपये पर खुला। करीब 10.40 बजे कंपनी के शेयर में 0.75 रुपये या 4.35% की बढ़त के साथ 18.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 05 अप्रैल 2017)