अप्रैल 2016 के मुकाबले अप्रैल 2017 में टाटा मोटर्स (Tata Motors) के वाहनों की वैश्विक थोक बिक्री 4% घट कर 73,691 इकाई रह गयी।
मगर इसके यात्री वाहनों की बिक्री 16% की बढ़त के साथ 54,847 इकाई रही।
बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर मंगलवार के 426.70 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 428.00 रुपये पर खुला और 432.15 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 1.10 बजे कंपनी का शेयर 4.45 रुपये या 1.04% की बढ़त के साथ 431.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 मई 2017)