आईएलऐंडएफएस इंजीनियरिंग (IL&FS Engineering) को मिला ठेका

आईएलऐंडएफएस इंजीनियरिंग (IL&FS Engineering) को 559.35 करोड़ रुपये मूल्य का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका झारखंड बिजली वितरण निगम ने दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत राँची में ग्रामीण विद्युतीकरण के लिए दिया है।
बीएसई में आईएलऐंडएफएस इंजीनियरिंग का शेयर गुरुवार के 54.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 55.40 रुपये पर खुला और 57.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 1.70 रुपये या 3.10% की मजबूती के साथ 56.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 मई 2017)