कॉर्पोरेशन बैंक (Corporation Bank) ने एमसीएलआर में बदलाव किया है।
बैंक ने इन दरों में ओवर्नाइट और एक माह के लिए 8.20%, 3 महीनों के लिए 8.30%, 6 महीनों के लिए 8.65% और 1 साल के लिए 8.75% कर दी है। ये नयी दरें 15 मई से प्रभाव में आयेंगी।
बीएसई में कॉर्पोरेशन बैंक का शेयर शुक्रवार को 2.40 रुपये या 3.94% की कमजोरी के साथ 58.50 रुपये पर बंद हुआ। दूसरी ओर इसके 52 हफ्तों का शिखर 64.70 रुपये और निचला स्तर 34.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 मई 2017)