कोल इंडिया (Coal India) 37 भूमिगत खदानों में उत्पादन बंद करेगी।
माँग में कमी और घाटा होने के कारण कंपनी चालू वित्त वर्ष में इन खदानों को बंद करेगी, जिससे इसे सालाना 800-1000 करोड़ रुपये की बचत होगी। कोल इंडिया के पास इस 432 खदानें हैं, जिनमें से 230 भूमिगत हैं।
बीएसई में शुक्रवार को कोल इंडिया का शेयर 1.05 रुपये या 0.40% की गिरावट के साथ 261.65 रुपये पर बंद हुआ। इसके 52 हफ्तों का शिखर 349.85 रुपये और निचला स्तर 260.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 जून 2017)