कॉर्पोरेशन बैंक (Corporation Bank) ने एमसीएलआर में बदलाव किया है।
बैंक ने इन दरों में ओवर्नाइट और एक माह के लिए 8.15%, 3 महीनों के लिए 8.25%, 6 महीनों के लिए 8.65% और 1 साल के लिए 8.75% कर दी है। ये नयी दरें 15 जून से प्रभाव में आयेंगी।
इसके बाद बीएसई में कॉर्पोरेशन बैंक का शेयर 52.45 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 52.95 रुपये पर खुला और 51.85 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 11.35 बजे यह 0.40 रुपये या 0.76% की कमजोरी के साथ 52.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 जून 2017)