मनपसंद बेवरेजेज (Manpasand Beverages) ने 28 अगस्त को बतौर रिकॉर्ड तिथि निर्धारित किया है।
कंपनी ने शेयरधारकों को लाभांश के भुगतान के लिए यह तारीख तय की है। बीएसई में मनपसंद बेवरेजेज का शेयर 750.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज 750.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 788.00 रुपये तक चढ़ा। अंत में कंपनी का शेयर 22.95 रुपये या 3.06% की भारी बढ़त के साथ 773.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 जून 2017)