आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन (IL&FS Transportation) ने अपनी सहायक कंपनी राजस्थान लैंड होल्डिंग्स में पूरी हिस्सेदारी बेच दी है।
कंपनी ने राजस्थान लैंड के 10 रुपये वाले 20 लाख शेयरों की बिकवाली के लिए परांजपे समूह के साथ समझौते किया। शुक्रवार को बीएसई में आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन का शेयर 0.75 रुपये या 0.78% की गिरावट के साथ 95.20 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 124.80 रुपये और निचला स्तर 65.85 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 जुलाई 2017)