उत्तरी अमेरिका में भारत फोर्ज (Bharat Forge) के क्लास 8 ट्रकों की जून बिक्री में सालाना आधार पर 38% बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।
खबरों के अनुसार कंपनी ने उत्तरी अमेरिका में इन ट्रकों की जून में लगभग 17,764 इकाइयाँ बेचीं हैं।
इस खबर का सकारात्मक असर कंपनी के शेयर पर दिख रहा है। बीएसई में भारत फोर्ज का शेयर 1,111.25 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 1,131.00 रुपये पर खुला। करीब 10.10 बजे यह 1.28% की मजबूती के साथ 1,125.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 जुलाई 2017)