एआरएसएस इन्फ्रा (ARSS Infra) के संयुक्त उद्यम एआरएसएस-एससीपीएल को 71.57 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
यह ठेका ईस्ट कोस्ट रेलवे ने विभिन्न पुलों के निर्माण के लिए दिया है। बीएसई में कंपनी का शेयर बुधवार के 66.15 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 66.35 रुपये पर खुला और 68.95 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 2.35 बजे एआरएसएस इन्फ्रा में 1.45 रुपये या 2.19% की बढ़त के साथ 67.60 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 06 जुलाई 2017)