ओमकार स्पेशियलिटी (Omkar Speciality) ने एक पेटेंट के लिए आवेदन किया है।
कंपनी ने कूमेरिन के उत्पादन के लिए नयी उत्प्रेरक प्रक्रिया हेतू आवेदन किया है, जिससे उच्च उपज और उत्कृष्ट गुणवत्ता वाले उत्पाद प्राप्त होंगे।
बीएसई में कंपनी का शेयर शुक्रवार को 1.45 रुपये या 1.49% की मजबूती के साथ 98.50 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 102.50 रुपये और निचला स्तर 59.69 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 08 जुलाई 2017)