स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) को मिला निर्यात ठेका

स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) को इस्पात पहियों की आपूर्ति के लिए निर्यात ठेका मिला है।

इसके तहत कंपनी यूरोपीय संघ के कारवान बाजार में 4 महीने की अवधि में लगभग 40 हजार इस्पात पहियों की आपूर्ति करेगी। इन पहियों की आपूर्ति चेन्नई संयंत्र से की जायेगी। बीएसई में कंपनी का शेयर शुक्रवार को 3.15 रुपये या 0.36% की गिरावट के साथ 868.90 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 956.60 रुपये और निचला स्तर 467.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 08 जुलाई 2017)